फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: नजफगढ़ में गैंगवार में युवक की हत्या, मंजीत महाल गैंग का था करीबी

Tue, 28 Sep 2021 12:04 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शुरूआती जांच में पता चला है कि टिंकू की गैंगस्टर मंजीत महाल के गैंग से नजदीकियां थीं। पुलिस ने उसे उगाही के एक मामले में गिरफ्तार किया था। लेकिन बाद में वह बरी हो गया था। माना जा रहा है कि टिंकू की गैंगवार में हत्या की गई है। पुलिस को मंजीत महाल के विरोधी गैंग कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग पर शक है।
विज्ञापन
नजफगढ़ गैंगवार में एक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के नजफगढ़ इलाके के खैरा मोड़ पर सोमवार शाम कार सवार बदमाशों ने आई 20 कार सवार युवक पर ताबड़तोड़ गोली चलाकर उसकी हत्या कर दी। युवक को चार गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


शुरुआती जांच में पता चला है कि मृत युवक की गैंगस्टर मंजीत महाल के गैंग से नजदीकियां थीं। आशंका है कि गैंगवार में युवक की हत्या की गई है। हत्या में कपिल सांगवान गैंग के सदस्यों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

द्वारका जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक की शिनाख्त मुंडेला खुर्द निवासी टिंकू खरब(20) के रूप में हुई है। 12वीं पास टिंकू बेराजगार था। सोमवार शाम टिंकू अपनी आई 20 कार से नजफगढ़ की ओर आ रहा था। उसकी कार का स्विफ्ट कार सवार बदमाश पीछा कर रहे थे। खैरा रोड पर आरएमएल पब्लिक स्कूल के पास स्विफ्ट कार सवार ने आई 20 कार को ओवरटेक कर रोका।
विज्ञापन


कार से उतरे दो बदमाशों ने सामने से पहले टिंकू पर गोली चला दी और फिर पास जाकर टिंकू पर ताबड़तोड़ गोली चलाकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश कार में सवार होकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और टिंकू को पास के अस्पताल में ले गई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

शुरूआती जांच में पता चला है कि टिंकू की गैंगस्टर मंजीत महाल के गैंग से नजदीकियां थीं। पुलिस ने उसे उगाही के एक मामले में गिरफ्तार किया था। लेकिन बाद में वह बरी हो गया था। माना जा रहा है कि टिंकू की गैंगवार में हत्या की गई है। पुलिस को मंजीत महाल के विरोधी गैंग कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग पर शक है। पुलिस मौके के आस पास से मिले सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें