फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडका में आग का तांडव: जल्द खत्म होगा तलाशी अभियान, अभी भी कुछ लोगों के लापता होने की आशंका

Sun, 15 May 2022 10:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंट विकास सैनी ने कहा कि जैसे-जैसे तलाशी अभियान आगे बढ़ रहा है, अपने प्रियजनों के बारे में जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Delhi Mundka Fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुंडका में शुक्रवार को तीन मंजिला इमारत में लगी आग के बाद शुरू तलाशी अभियान रविवार शाम तक पूरा होने की संभावना है। अभी भी कई लोगों के लापता होने की आशंका है। तीसरे माले पर तलाशी अभियान लगातार जारी है। एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया कि हमें दूसरी मंजिल पर शवों के छोटे-छोटे अवशेष मिले हैं। जल्द अभियान पूरा होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंट विकास सैनी ने कहा कि जैसे-जैसे तलाशी अभियान आगे बढ़ रहा है, अपने प्रियजनों के बारे में जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। सुबह से ही मौके पर मौजूद इस्माइल ने कहा कि मैं अपनी बहन की तलाश कर रहा हूं। मैं उसे नहीं ढूंढ सका। लापता या घायल हुए लोगों की जानकारी देने के लिए संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में एक हेल्प डेस्क स्थापित किया गया था। 

अस्पताल में नागरिक सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि हमें 29 लोगों की गुमशुदगी की शिकायतें मिली हैं। शिकायतकर्ताओं के विवरण और लापता व्यक्तियों के साथ मिलान कर जानकारियां एकत्रित की जा रही है। हमने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है और इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों को सूचित कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


अस्पताल में मौजूद विजय ने कहा कि उसकी पत्नी लापता है और शुक्रवार शाम से उनसे संपर्क नहीं कर पा रहा है। मेरी पत्नी सेल्स मैनेजर के तौर पर काम करती थी और शाम 4.10 बजे उनसे आखिरी बार बात की थी। इसके बाद मैंने उसे फिर से फोन किया। घंटी बज रही है लेकिन कोई रिसीव नहीं कर रहा है।
 
जिला मजिस्ट्रेट (पश्चिम) कार्यालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार लापता व्यक्तियों के बारे में जानकारी ली जा सकती है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 011-25195529, 011-25100093 पर ऐसे व्यक्तियों के बारे में डेस्क को सूचित कर सकते हैं। इससे संबंधित एक वाट्सएप नंबर 7982661695 भी जारी किया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें