राजधानी में आग लगने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। शनिवार देर रात नरेला औद्योगिक क्षेत्र के एक प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की एक दर्जन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। लेकिन आग दो मंजिला इमारत को पूरी तरह से अपने चपेट में ले चुकी थी। आग को मध्यम दर्जे का घोषित कर वहां एक दर्जन से अधिक गाड़ियों को भेजा गया। दमकल अधिकारियों का कहना है कि अभी तक किसी के हताहत होने सूचना नही है। खबर लिखे जाने तक दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं।
दमकल विभाग में एडीओ एके शर्मा ने रविवार सुबह बताया कि कल रात फैक्ट्री में आग लगने के बाद से ही उसे बुझाने का काम जारी है। दरअसल, हम अंदर प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं। हम बाहर से आग बुझा रहे हैं। अगले 2-3 घंटों में इसके नियंत्रित होने की उम्मीद है।
30 तक पहुंच सकती है मृतकों की संख्या
फायर अधिकारी ने बताया कि हमें कुछ और अवशेष मिले हैं और ऐसा लगता है कि दो-तीन शव होंगे। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हो सकती है। इमारत में आग ने इसलिए तेजी पकड़ी क्योंकि यहां बहुत सारे प्लास्टिक के सामान थे। अधिकारी ने ये भी बताया कि जब आग लगी तो 50 लोगों की बैठक चल रही थी। चूंकि दरवाजा बंद था इसलिए वह अंदर ही फंस गए। राहत व बचाव कार्य खत्म हो चुका है।