सफर के 20 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में शनिवार को एक बार फिर पहली (विशेष) मेट्रो ट्रेन का कश्मीरी गेट से वेलकम मेट्रो स्टेशन के बीच परिचालन किया जाएगा। सजावट के साथ ट्रैक पर दौड़ती मेट्रो को देखकर यात्रियों की यादें एक बार फिर ताजा हो जाएंगी।
ठीक 20 साल पहले रेड लाइन पर शाहदरा और तीस हजारी के बीच दिल्ली में पहली बार मेट्रो ने सफर की शुरुआत की थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 24 दिसंबर, 2012 को हरी झंडी दिखाकर मेट्रो को रवाना किया था। इसके बाद मेट्रो ने रफ्तार पकड़ी और साल दर साल नेटवर्क विस्तार का सिलसिला बदस्तूर जारी है।
विज्ञापन
सफर के 20 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में शनिवार को एक बार फिर पहली (विशेष) मेट्रो ट्रेन का कश्मीरी गेट से वेलकम मेट्रो स्टेशन के बीच परिचालन किया जाएगा। सजावट के साथ ट्रैक पर दौड़ती मेट्रो को देखकर यात्रियों की यादें एक बार फिर ताजा हो जाएंगी।
मेट्रो सेवाओं के उद्घाटन के अगले दिन यानी 25 दिसंबर से रेड लाइन पर मेट्रो सेवाएं शुरू की गई थीं। भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की भी 70वीं वर्षगांठ और दिल्ली मेट्रो के सफर की शुरुआत के 20 वर्ष पूरा होने पर भारत-जापान की साझेदारी से वेलकम मेट्रो स्टेशन पर एक स्थायी प्रदर्शनी का भी उदघाटन किया जाएगा।
विज्ञापन
यह एतिहासिक मौका होगा जब रेड लाइन पर यात्रियों को विशेष मेट्रो के दीदार का मौका मिलेगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने रेड लाइन पर शाहदरा और तीस हजारी के बीच करीब आठ किलोमीटर में मेट्रो सेवाओं की शुरुआत की थी। 20 वर्ष के दौरान मेट्रो की लाइनों का विस्तार के बाद अब 10 लाइनों पर मेट्रो चल रही है। दिल्ली-एनसीआर में 391 किलोमीटर के मेट्रो नेटवर्क में 286 स्टेशन हैं।