फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Murder: युवक की उसके भाई के सामने चाकू घोंपकर हत्या, 5 गिरफ्तार

Tue, 09 Aug 2022 02:17 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

घटना सोमवार रात की है। मृतक की पहचान बलराम (26) के रूप में हुई है। मृतक के भाई ने बताया कि उसके सामने ही आरोपियों ने चाकू से कई वार कर बलराम की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आपसी झगड़े में पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 26 वर्षीय युवक की उसके भाई के सामने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से दो चाकू बरामद किए हैं।  
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान बलराम के रूप में हुई है। जिसके पेट, छाती, पैर और हाथों में कई वार किए गए हैं। बलराम पहले टैक्सी चालक था और पिछले दो महीने से बेरोजगार था। घटना सोमवार रात की है, जब बलराम का उसके पड़ोसी बंटी और उसके साथियों के बीच झगड़ा हो गया।

मृतक के भाई ने बताया कि बंटी और उसके साथियों ने बलराम पर चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने बलराम को चाकू से कई वार कर घायल कर दिया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस की दी गई। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनश्याम बंसल ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और बलराम को एबीजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें