फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहांगीरपुरी हिंसा: पुलिस कमिश्नर अस्थाना ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- दोषी चाहे कोई भी हो बिना भेदभाव होगी कार्रवाई

Mon, 18 Apr 2022 01:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कमिश्नर अस्थाना ने कहा, हम पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। कोई शख्स जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ बिना किसी धर्म, जाति आदि के भेदभाव के कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में शनिवार को हनुमान जयंती के दिन शोभायात्रा के दौरान जहांगीरपुरी में हुई हिंसा को लेकर सोमवार को पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस पत्रकार वार्ता में उन्होंने केस में हुई अब तक की डेवलपमेंट की जानकारी दी।

विज्ञापन


कमिश्नर अस्थाना ने कहा, हम पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। कोई शख्स जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ बिना किसी धर्म, जाति आदि के भेदभाव के कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अब तक मामले में 23 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। एक नागरिक और पुलिसकर्मियों समेत कुल नौ लोग हिंसा में घायल हुए। सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल मीडिया का आध्ययन किया जा रहा है। फॉरेंसिक की टीम भी आज मौके का मुआयना करे पहुंची।
विज्ञापन


अस्थाना ने कहा कुछ लोग सोशल मीडिया के जरिए शांति भंग की कोशिश कर रहे हैं। हम सोशल मीडिया पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं और उन लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी जो गलत जानकारी फैलाने की कोशिश करेंगे। लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें