फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सिसोदिया को मिला पूर्व छात्रों का साथ, निवास पर पहुंच की उनकी पत्नी से मुलाकात, कहा- हम मनीष सर के साथ

Thu, 02 Mar 2023 12:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

प्रथम वर्ष की एक छात्रा सोनी ने कहा कि सिसोदिया ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले हर छात्र के साथ व्यक्तिगत जुड़ाव रखा। उन्होंने हमें बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का विश्वास दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली के सरकारी स्कूलों के पूर्व छात्र मनीष सिसोदिया की पत्नी से मिले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सरकारी स्कूलों के पूर्व विद्यार्थी तत्कालीन शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के समर्थन में आगे आ गए हैं। बुधवार को विद्यार्थियों ने सिसोदिया के निवास पर उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया से मुलाकात की। उन्होंने आप नेता की पत्नी को सिसोदिया के नाम लिखा पत्र सौंपा और उनसे यह पत्र शिक्षा मंत्री तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछले आठ सालों में शिक्षा मंत्री के रूप में मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में विभिन्न सुधार कर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के जीवन को प्रभावित किया है।

छात्रों ने बताया कि मनीष सर ने सीबीआई दफ्तर जाने से पहले अपील की थी कि उनके परिवार का ध्यान रखा जाए, इसलिए आज हम उनके घर आए हैं। मनीष सर ने हमारे स्कूलों में सुधार लाकर हमारी जिंदगी को बदला है। हम सभी मुश्किल के इस समय में मनीष सर और उनके परिवार के साथ हैं।

विज्ञापन


प्रथम वर्ष की एक छात्रा सोनी ने कहा कि सिसोदिया ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले हर छात्र के साथ व्यक्तिगत जुड़ाव रखा। उन्होंने हमें बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का विश्वास दिया है। एक अन्य छात्रा योगिता ने कहा कि वह गरीब तबके से है। उसके माता-पिता इतने सक्षम नहीं थे कि उसे निजी स्कूल में पढ़ा सकें। लेकिन मनीष सर ने सरकारी स्कूलों को ऐसा बना दिया कि हमें निजी स्कूलों की तरफ देखना ही नहीं पड़ा। सरकारी स्कूलों में हमें विश्वस्तरीय सुविधाएं दिलाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें