फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री का एलान: गिफ्ट सिटी में ऑस्ट्रेलिया की वोलोनगोंग और डीकिन यूनिवर्सिटी कैंपस बनाएगी

Thu, 02 Mar 2023 09:16 AM IST
पूजा त्रिपाठी सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गिफ्ट सिटी में अपना कैंपस खोलने वाले यह पहले विदेशी संस्थान होंगे। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई शिक्षा मंत्री जैसन ने घोषणा की है कि वोलोनगोंग विश्वविद्यालय के वैश्विक ब्रांड अंबेसेडर और पूर्व क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट भारत में विश्वविद्यालय का कैंपस स्थापित करने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
dharmendra pradhan - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के दो विश्वविद्यालय वोलोनगोंग और डीकिन यूनिवर्सिटी गुजरात की गिफ्ट सिटी (गुजरात इंटरनेशनल फिन टेक) में जल्द ही अपना कैंपस स्थापित करेंगी। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज की पहली भारत यात्रा के दौरान गिफ्ट सिटी में कैंपस स्थापित करने के लिए दोनों देशों में समझौता हस्ताक्षर होंगे। इसके अलावा दिल्ली विश्वविद्यालय के साथ वोलोंगोंग विवि, मैक्वेरी विवि और मेलबर्न विश्वविद्यालय मिलकर स्टूडेंट-टीचर एक्सचेंज प्रोग्राम चलाएंगे। इसमें दोनों देशों के छात्र -शिक्षक डिग्री, रिसर्च क्षेत्र में मिलकर काम करेंगे। 

विज्ञापन


केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के दो विश्वविद्यालय गुजरात स्थित गिफ्ट सिटी में अपना कैंपस स्थापित करेंगे। इसके लिए जल्द ही दोनों देशों के बीच समझौता होगा। प्रधान ने डीयू के वेंकटेश्वर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया के शिक्षा मंत्री जैसन क्लेयर के साथ इस बात की घोषणा की। दोनों देश मिलकर युवाओं के लिए शिक्षा की सुगम्यता, वहनीयता और गुणवत्ता के साथ काम करना चाहते हैं।

गिफ्ट सिटी में अपना कैंपस खोलने वाले यह पहले विदेशी संस्थान होंगे। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई शिक्षा मंत्री जैसन ने घोषणा की है कि वोलोनगोंग विश्वविद्यालय के वैश्विक ब्रांड अंबेसेडर और पूर्व क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट भारत में विश्वविद्यालय का कैंपस स्थापित करने में मदद करेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की एक प्रमुख रणनीति शैक्षणिक ज्ञान और कौशल विकास और व्यावसायिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में है। भारत युवा देश होने के कारण ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर युवाओं को इन क्षेत्रों में आगे बढ़ाने पर काम करना चाहते हैं।
विज्ञापन

 
ऑस्ट्रेलिया और भारत एक साथ संयुक्त डिग्री देगा:
ऑस्ट्रेलियाई के शिक्षा मंत्री जेसन क्लेयर ने वेंकटेश्वर कॉलेज में कहा कि भारत की राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की तारीफ की। उन्होंने कहा कि एनईपी के कारण भारत दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्तियों में से शुमार होगा। एनईपी से भारत में बड़ा बदलाव आएगा। युवा पीढ़ी को शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास में निपुण किया जाएगा। उन्होंने कहा भारत और ऑस्ट्रेलिया के विश्वविद्यालय मिलकर संयुक्त डिग्री शुरू करेंगे। इसमें दोनों देशों की डिग्री को पारस्परिक मान्यता देने पर भी समझौता होगा, ताकि नौकरी या पढ़ाई के लिए कोई दिक्कत न हो। इसके तहत दोनों देशों के विश्वविद्यालय करीब 10 समझौते करेंगे। इसमें कैंपस स्थापित करना भी है। दरअसल, शिक्षा मंत्री के साथ उच्च शिक्षा के प्रतिनिधिमंडल में 21 विश्वविद्यालयों के कुलपति व अन्य अधिकारी भी आए हुए हैं।

हिंदी में हाथ जोड़कर नमस्ते किया, दूसरी कक्षा की बच्ची से पूछा नाम :
ऑस्ट्रेलियाई शिक्षा मंत्री ने दिल्ली कैंट स्थित केंद्रीय विद्यालय स्कूल में जाकर भारतीय शिक्षा प्रणाली का भी जायजा लिया। उन्होंने दूसरी कक्षा में जाकर बच्चों की पढ़ाई का तरीका देखा। इस दौरान एक बच्ची से हिंदी में उसका नाम पूछा। बच्ची के नाम बताने पर हाथ जोड़कर उसे नमस्ते भी किया। इसके अलावा डिजिटल ब्लैकबोर्ड, छोटे बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई, रंग, भाषा की जानकारी देने को भी जानकारी ली। अटल टिकरिंग लैब में बच्चों के साइंस मॉडल भी देखें।

डीयू की डिग्री पर ऑस्ट्रेलिया जाकर पढ़ाई का मौका:
कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को डीयू स्टूडेंट -टीचर एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत तीन विश्वविद्यालयों के साथ समझौता करेगा। इसमें डीयू के विभिन्न डिग्री प्रोग्राम के छात्रों को एक सेमेस्टर और कोर्स या फिर दो महीने की पढ़ाई, रिसर्च के लिए ऑस्ट्रेलिया के तीन विश्वविद्यालयों में जाने का मौका मिलेगा। जबकि ऑस्ट्रेलिया के छात्र डीयू आएंगे। ऐसे ही ऑस्ट्रेलिया और डीयू के शिक्षक भी आएंगे और जाएंगे। हालांकि डिग्री पर डीयू का नाम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें