फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में हुई हत्या में 20 साल बाद पकड़े गए चार आरोपी, 2001 से घोषित हैं भगोड़े

Wed, 13 Oct 2021 03:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

नई दिल्ली पुलिस उपायुक्त दीपक यादव ने बताया कि वर्ष 2001 में नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में एक शख्स की हत्या हुई थी। उस मामले में डीडी एंट्री पर एसएचओ की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान हत्या करने वाले चारों आरोपी फरार मिले। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
डीसीपी दीपक यादव, नई दिल्ली जिला - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली जिले के मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में हुई हत्या के मामले में 20 साल से फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिशान दास उर्फ विष्णु दास, कांग्रेस दास, पप्पू यादव और नकुल दास के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को लोकल पुलिस के सहयोग से बिहार व दिल्ली से गिरफ्तार किया। पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आरोपियों को दिल्ली आ रही है।

विज्ञापन


नई दिल्ली पुलिस उपायुक्त दीपक यादव ने बताया कि वर्ष 2001 में नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में एक शख्स की हत्या हुई थी। उस मामले में डीडी एंट्री पर एसएचओ की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान हत्या करने वाले चारों आरोपी फरार मिले। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की। तीस हजारी अदालत ने भी ने पांच दिसंबर 2001 को चारों आरोपियों को मामले में भगोड़ा घोषित कर दिया।

इस दौरान पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश शुरू की। जानकारी जुटाने के बाद टीम ने बिशानदास, कांग्रेस दास और पप्पू यादव को बिहार के बांका से दबोच लिया। इनको तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया। बाद में कांग्रेस से पूछताछ के बाद चौथे आरोपी नकुल को नरेला दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें