फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: नशे की लत को पूरा करने के लिए कैब चालक कर रहा था लूट

Mon, 27 Dec 2021 05:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

22 दिसंबर की रात करीब पौने दो बजे पुलिस को पीड़ित ने लूटपाट की शिकायत की। उसने बताया कि वह साइकिल से घर आ रहा था। इसी दौरान स्विफ्ट कार सवार तीन बदमाशों ने चाकू और पेचकस मारने की धमकी देकर उससे मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : For Reference Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे की लत को पूरा करने के लिए एक कैब चालक साथियों के साथ मिलकर लूटपाट करने लगा। मोहन गार्डन थाना पुलिस ने लूट के एक मामले की जांच करते हुए कैब चालक समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने चाकू, पेचकस, मोबाइल फोन और कैब बरामद की है। 

विज्ञापन


जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी की पहचान सेक्टर 11 रोहिणी निवासी नितिन जबकि अन्य की पहचान उत्तम नगर निवासी राहुल और हस्तसाल विहार निवासी हरप्रीत के रूप में हुई है। विकास नगर निवासी सचिन सेक्टर दस द्वारका सेक्टर 10 स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करता है।

22 दिसंबर की रात करीब पौने दो बजे पुलिस को उसने लूटपाट की शिकायत की। उसने बताया कि वह साइकिल से घर आ रहा था। इसी दौरान स्विफ्ट कार सवार तीन बदमाशों ने चाकू और पेचकस मारने की धमकी देकर उससे मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। मामला दर्ज करने के बाद मोहन गार्डन थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम ने करीब डेढ़ सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे को खंगाला।
विज्ञापन


कार का सीरीज नंबर मिलने के बाद किया गया सत्यापन
कार का सीरीज नंबर मिलने के बाद व्यवासायिक कारों का सत्यापन किया। जिसके तहत पुलिस को वारदात में शामिल उस कार का नंबर मिल गया। कार ईस्ट गोकलपुर निवासी देवेंद्र के नाम पर रजिस्टर्ड था। पुलिस ने देवेंद्र से पूछताछ की। उसने बताया कि वह कार को गांधी नगर के हिमांशु को बेच दिया है।

पुलिस ने हिमांशु से पूछताछ की। इसमें उसने बताया कि उसका साढू नितिन कार को बतौर टैक्सी के रूप में चलाता है। पुलिस नितिन के रोहिणी स्थित घर पर दबिश दी। लेकिन वह घर पर मौजूद नहीं था। उसके मोबाइल लोकेशन के जरिए पुलिस ने 25 दिसंबर को उसे रोहिणी से गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने उसके निशानदेही पर अन्य दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों नशे के आदी हैं और नशा के लिए ही वारदात को अंजाम देते हैं। जांच में पता चला है कि हरप्रीत चार माह पहले नशा मुक्ति केंद्र से इलाज करके बाहर आया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आपराधिक वारदातों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें