फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: 13 कोरोना योद्धाओं के परिवारों को मिलेंगे एक-एक करोड़ रुपये

Sat, 26 Feb 2022 12:50 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली 

सार

दिल्ली सरकार के मंत्री समूह की बैठक में 13 कोरोना योद्धाओं को परिवारों को आर्थिक सहायता देने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
मरीज को खाना खिलाता चिकित्साकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के दौरान जान गंवाने वाले 13 कोरोना योद्धाओं के परिवारों को दिल्ली सरकार एक-एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देगी। शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता में मंत्री समूह की बैठक में इसे मंजूरी दी गई है। सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के कोरोना योद्धाओं ने महामारी के दौरान जान की परवाह किए बिना मानवता और समाज की रक्षा की और अपने जीवन का बलिदान दिया। दिल्ली सरकार इनके जज्बे को सलाम करती है। इस राशि से दिवंगत कोरोना योद्धाओं के परिवार के नुकसान की पूर्ति नहीं की जा सकती, लेकिन उनके परिवार को एक सम्मानजनक जीवन जीने का जरिया जरूर मिलेगा।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी पूरी मानवता के लिए एक भयानक संकट थी। इसने सभी के मन में भय पैदा कर दिया था, लेकिन कोरोना योद्धाओं ने अपनी जान को जोखिम में डालते हुए दिल्ली को इस संकट से उबारने का काम किया। डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, सहायक स्टाफ, सफाई कर्मचारियों सहित हजारों कोरोना योद्धाओं ने दिन-रात काम करते हुए इस महामारी से लड़ने का काम किया और कई कोरोना योद्धा लोगों की सेवा करते हुए शहीद हो गए।

सिसोदिया ने कहा कि सरकार हमेशा कोरोना योद्धाओं के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। दिल्ली सरकार की यह योजना कोरोना योद्धाओं के परिवार को यह आत्मविश्वास देती है कि सरकार और समाज हमेशा उनके साथ है। दिवंगत कोरोना योद्धाओं में डॉक्टर आभा भंडारी, सफाई कर्मचारी सीमा, एलएनजेपी के नर्सिंग अधिकारी राजकुमार अग्रवाल समेत अन्य नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें