फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: ढाबा कर्मचारी की पिटाई से संदिग्ध मौत, एक आरोपी गिरफ्तार 

Thu, 12 Aug 2021 06:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मृतक की शिनाख्त दिलीप कुमार के रूप में हुई है। मूलत: बिहार का रहने वाला दिलीप लालबाग में किराए के मकन में रहता था।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के आदर्श नगर में बुधवार रात पिटाई से ढाबा कर्मचारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। कर्मचारी की ढाबा में खाना खाने आए ई-रिक्शा चालक व उसके दो साथियों से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि फरार दो आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त दिलीप कुमार के रूप में हुई है। मूलत: बिहार का रहने वाला दिलीप लालबाग में किराए के मकन में रहता था। वह लालबाग स्थित एक ढाबे में काम करता था। बुधवार रात करीब 11 बजे पुलिस को ढाबा पर मारपीट होने की जानकारी मिली। पुलिस ने देखा कि ढाबा का सारा सामान बिखरा पड़ा है और फर्श पर दिलीप अचेत पड़ा हुआ था। पुलिस ने उसे तुरंत पास के अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

चश्मदीदों से पूछताछ में पता चला कि ढाबा में खाना खाने आए एक ई-रिक्शा चालक और उसके दो साथियों से दिलीप की किसी बात पर कहासुनी हो गई। जिसमें एक ने उसे दो घुंसे मार दिए। घुंसा लगने पर दिलीप अचेत होकर गिर गया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने चश्मदीदों के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। 
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान कर देर रात छापेमारी शुरू की और इलाके में रहने वाले राहुल को गिरफ्तार कर लिया। दिलीप के चाचा राकेश ने बताया कि दिलीप शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें