फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सिसोदिया बोले- ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों की जांच करने में केंद्र सरकार करे सहयोग

Thu, 12 Aug 2021 06:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों की जांच करने में सहयोग करने की अपील की। सिसोदिया ने लिखा कि दिल्ली सरकार ऑक्सीजन की कमी  से हुई मौतों की जांच करना चाहती है।
विज्ञापन


इसके लिए स्वास्थ्य  विशेषज्ञों  की उच्च स्तरीय जांच कमिटी भी बनाई गई थी, लेकिन उपराज्यपाल ने  उसे कर दिया गया। उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पहले केंद्र सरकार बेहद गैर-जिम्मेदार और असंवेदनशील रवैया अपनाते हुए ये मानने से मना कर दिया कि देश में ऑक्सीजन की कमी से मौतें नहीं हुई है। लेकिन कोर्ट की फटकार के बाद अब राज्यों से आंकड़े मांग रही है।

दिल्ली भी मौतों की जांच करवाने के लिए तैयार है। इसलिए केंद्र सरकार से अपील है कि पिछली बार की तरह इस बार उपराज्यपाल द्वारा जांच कमिटी को खारिज न करके  दिल्ली सरकार का सहयोग किया जाए।
विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई ये मानना गलत होगा। बिना किसी जांच के यह बताना भी मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें