फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Corona: पिछले 24 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी में आए 20181 नए मामले, सात की मौत, 49 में मिला ओमिक्रॉन

Sat, 08 Jan 2022 06:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना संक्रमण के साथ साथ दिल्ली में ओमिक्रॉन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले एक दिन के दौरान 49 लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
कोविड जांच केंद्र में कोरोना की जांच करवाती महिला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में अब कोरोना की संक्रमण दर 20 फीसदी तक जा पहुंची है। पिछले एक दिन में 20 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 49 नए मामले ओमिक्रॉन के भी सामने आए हैं। इस बीच सात मरीजों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हुई है। इस महीने में 36 मरीजों की मौत बीते सात दिन में दर्ज हुई हैं। करीब सात महीने बाद दिल्ली में जांच भी एक लाख से अधिक हुई हैं। 

विज्ञापन


शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 1,02,965 सैंपल की जांच में 19.60 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना के नए मामलों की संख्या 20181 दर्ज की गई है जबकि शुक्रवार को 17335 लोग संक्रमित मिले थे। इसी तरह पिछले एक दिन में 11869 मरीजों को छुट्टी दी गई है। वहीं सात मरीजों की मौत हुई है। इसी के साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 15,26,979 हुई है जिनमें 14,53,658 मरीज ठीक हुए हैं लेकिन 25143 मरीजों की मौत हुई है। दिल्ली में अब कोरोना के सक्रिय मामले 48178 हुई हैं। जबकि 9227 इलाके कंटेनमेंट जोन में तब्दील किए जा चुके हैं। 

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राजधानी में 25909 कोरोना मरीज अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। जबकि कोविड निगरानी केंद्र में 608 मरीज हैं। इनके अलावा अस्पतालों में 1480 कोरोना मरीज भर्ती हैं। इनमें से 279 मरीज आईसीयू में हैं और 27 मरीजों की हालत बेहद नाजुक है। इन मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा है। इनके अलावा 106 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है लेकिन इनमें लक्षण गंभीर होने की वजह से इन्हें अस्पतालों में भर्ती किया गया है। अभी भी कोरोना संक्रमण के 375 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 
विज्ञापन


दिल्ली में 500 पार हुआ ओमिक्रॉन 
कोरोना संक्रमण के साथ साथ दिल्ली में ओमिक्रॉन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले एक दिन के दौरान 49 लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। इसी के साथ ही दिल्ली में अब तक ओमिक्रॉन के 513 मामले सामने आए हैं जिनमें से करीब 105 मरीजों को छुट्टी भी दी जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें