फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: रास्ता नहीं मिलने पर बाइक सवार युवकों ने बुजुर्ग को पीटा 

Sun, 06 Feb 2022 01:20 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

हरिकेष शर्मा सपरिवार प्रताप विहार इलाके में रहते हैं और प्रॉपर्टी का काम करते हैं। शुक्रवार दोपहर वह अपनी कार से निठारी स्थित कार्यालय आ रहे थे। शुक्र बाजार रोड पर कार की वजह से बाइक सवार युवकों को निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के अमन विहार इलाके में रास्ता नहीं मिलने पर बाइक सवार युवकों ने कार सवार बुजुर्ग की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गए। बुजुर्ग का मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने बयान पर गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


हरिकेष शर्मा(61) सपरिवार प्रताप विहार इलाके में रहते हैं और प्रॉपर्टी का काम करते हैं। शुक्रवार दोपहर वह अपनी कार से निठारी स्थित कार्यालय आ रहे थे। शुक्र बाजार रोड पर कार की वजह से बाइक सवार युवकों को निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा था। बाइक सवार युवक हरिकेष की कार के सामने अपनी बाइक खड़ी कर दी और उनसे गाली गलौज करने लगे। हरिकेष के मना करने पर युवकों ने उन्हें कार से बाहर खींच लिया और मारपीट करने लगे। 

आरोपियों ने उनके चेहरे और आंख और कान पर घुंसे मारे और उन्हें खींचकर नीचे गिराकर हाथापाई करने लगे। इस दौरान हरिकेष की एक सोने की अंगूठी भी गिर गई। शोर शराबा होने पर वहां काफी लोग जमा हो गए। लोगों को देखकर आरोपी अपनी बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने पीड़ित को संजय गांधी अस्पताल ले गए। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें अंबेडकर अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस अस्पताल पहुंचने के बाद हरिकेष का बयान दर्ज किया और इस बाबत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस बाइक और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें