बच्ची की स्थिति अभी भी नाजुक है। दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को मामले में की गई कार्रवाई की विस्तृत एक्शन टेकन रिपोर्ट पेश करने के लिए 48 घंटे का समय दिया है।
दिल्ली महिला आयोग ने आठ साल की बच्ची के साथ घटित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मंगलवार को दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया। इतना ही नहीं, आयोग ने पुलिस से प्राथमिकी और अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों के संबंध में जानकारी मांगी है। आयोग को शास्त्री पार्क में हुई घटना की जानकारी अपने महिला हेल्पलाइन नंबर 181 के माध्यम से सोमवार को मिली थी।
विज्ञापन
आयोग को बताया गया कि पीड़िता बच्ची शाम के करीब चार बजे अपने घर से बाहर गई थी, परंतु जब वह घर लौटी तो लहूलुहान हालत में थी और उसके गुप्तांगों पर गंभीर घाव भी पाए गए। उसकी नाजुक स्थिति को देख बच्ची को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका ऑपरेशन किया गया।
बच्ची की स्थिति अभी भी नाजुक है। दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को मामले में की गई कार्रवाई की विस्तृत एक्शन टेकन रिपोर्ट पेश करने के लिए 48 घंटे का समय दिया है।