फेसबुक से दोस्ती, शादी और अब फांसी...। जी हां फेसबुक से हुई दोस्ती के बाद की गई शादी का, महिला के फांसी लगाने के बाद अंत हो गया। दक्षिण दिल्ली के साउथ कैंपस में हुई घटना में मृतका की शिनाख्त पूजा (21) के रूप में हुई है।
पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वह पति की बेरुखी से काफी आहत थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद पूजा का शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
क्षेत्रीय एसडीएम मामले की छानबीन कर रहे हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न व आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, पूजा परिवार के साथ साउथ कैंपस इलाके के सत्य निकेतन स्थित फ्लैट में अपनी मां डेजी के साथ रहती थी। वर्ष 2015 में उसकी फेसबुक के जरिये गुड़गांव निवासी शिवा से दोस्ती हुई थी।