फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से करवा दी पति की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक ने दोस्ती के नाम को शर्मसार करते हुए ऐसा काम किया कि कोई भी मुश्किल से ही किसी को दोस्त बनाएगा और अगर बनाएगा भी तो उसे घर में घुसने नहीं देगा।
विज्ञापन


लोनी में एक शादी में अपने दोस्त के साथ वेटर का काम करने गए मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

परिजनों ने साथी पर जहरीला पदार्थ खिलाकर तथा गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। दोस्त ने भी अपना अपराध कबूल कर लिया है, लेकिन पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
Trending Videos

दोनों दोस्त एक ही मकान में रहते थे

पुलिस के अनुसार, मूल रुप से अलीगढ़ का रहने वाला मजदूर मुन्नालाल (30) पत्नी नीरा और दो बच्चों के साथ संगम विहार कालोनी में किराए के मकान में रहता था।

उसका दोस्त भूरा भी उसी के घर में रहता है। बृहस्पतिवार सुबह मुन्नालाल एवं भूरा जवाहर नगर कालोनी में एक शादी समारोह में वेटर का काम करने गए थे।

शाम चार बजे वहां चावल खाने के बाद मुन्नालाल की तबीयत खराब हो गई और कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

आरोपी ने कबूला अपना गुनाह

इस पूरे मामले के बाद मृतक के पिता प्रेमशंकर ने भूरा पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान भूरा ने अपना अपराध स्वीकारते हुए बताया कि मुन्नालाल की पत्नी से उसके अवैध संबंध हैं।

उसी के कहने पर ही उसने मुन्नालाल को चावल में जहर मिलाकर खिला दिया तथा हालत बिगड़ने पर उसकी गला घोंटकर हत्या का दी।

जबकि इंद्रापुरी चौकी इंचार्ज भानूप्रताप सिंह का कहना है कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने एवं जहर की पुष्टि हुई तो आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें