सूत्रों की मानें तो पुलिस युवक की मौत को तो आत्महत्या मान रही है, लेकिन युवती की मौत को संदिग्ध मान रही है।
युवती के शरीर पर कई जगह तेजधार हथियार से चोट के निशान मिले हैं।
लेकिन मौके से कोई भी तेजधार हथियार बरामद नहीं हुआ है। दोनों के शवों के बीच 100 मीटर की दूरी भी घटना को संदेह के घेरे में ला रही है।
प्रेमी जोड़ों द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामलों में अकसर दोनों के मरने का तरीका एक ही होता है और उनके शव भी एक साथ मिलते हैं।
रागनी गाने का काम भी करता था संजय
लेकिन इस मामले में न तो मरने का तरीका एक जैसा है और न ही शव एक जगह मिले हैं। अभी तक यह भी साफ नहीं हो सका है कि वह कौन सी चीज थी, जिससे मनीषा की कलाई और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किया गया।
केवल एक चीज मेल खाती है दोनों ने ही जहर निगला हुआ था। मौके से युवक और युवती के जूते-चप्पल, युवक की शर्ट और युवती की चुनरी भी बरामद नहीं हुई है।
परिजनों ने बताया कि संजय मूल रूप से खेतीबाड़ी का काम करता था, लेकिन वह रागनी गाने का काम भी करता था। आस-पास के गांवों में जब भी कोई रागनी कंपीटीशन होता था तो वह हिस्सा लेने जरूर जाता था।
शादी के बाद प्रेमी जोड़े की मौत पर खड़े हुए सवाल
शादी के बाद मायके आई युवती और उसी गांव निवासी उसके प्रेमी की संदिग्ध हालात में मौत होने से सनसनी फैल गई।
मामला हरियाणा के रोहतक जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर गांव निंदाना मोहम्मदपुर की है। यहां गांव से ढाई किलोमीटर दूर प्रेमी युवक के खेत में ही प्रेमी जोड़े के शव मिले हैं।
युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका था तो युवती का शव युवक के शव से 100 मीटर दूर लहूलुहान हालत में कुएं के पास पड़ा मिला। युवती के हाथ की नस कटी हुई है और शरीर पर तेजधार हथियार से चोट के डेढ़ दर्जन निशान भी हैं।
दस दिन पहले ही हुई थी युवती की जींद में शादी
दोनों ने ही जहरीले पदार्थ निगला हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भिजवा दिया। पुलिस के मुताबिक गांव निंदाना मोहम्मदपुर निवासी युवक संजय व युवती मनीषा का प्रेस प्रसंग चल रहा था।
23 जून को मनीषा की शादी जींद जिले के गांव भानखेड़ा निवासी एक युवक के साथ कर दी गई। बृहस्पतिवार को वह अपने पति के साथ मायके आई थी। रात को मनीषा अचानक घर से लापता हो गई।
सुबह परिजनों को मनीषा के घर पर नहीं होने का पता चला। सुबह 6 बजे खेतों में काम करने व घूमने गए लोगों ने दोनों के शव खेत में पड़े होने की सूचना परिजनों को दी। शव गांव से ढाई किलोमीटर दूर संजय के ही खेत में थे।
कटी हुई थी मनीषा के हाथ की नस
मनीषा के हाथ की नस कटी हुई थी और पेट के पास बाई ओर बगल में तेजधार हथियार के लगभग डेढ़ दर्जन निशान मिले। डीएसपी महम मुकेश कुमार और महम थाना प्रभारी नरेंद्रपाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शवगृह में भेज दिया। पुलिस ने धारा 174 (आत्महत्या, किसी पर आरोप नहीं) के तहत कार्रवाई की है।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। देरशाम गांव में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।