फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे ने वापस मांगे उधार के पैसे तो चाचा ने दी ऐसी मौत, शरीर को चाकू से कई बार गोदा

Sat, 02 Sep 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
blood stain
विज्ञापन
दिल्ली के रणहौला इलाके में उधार में दिए रुपये मांगने से परेशान होकर चाचा ने दो सहयोगियों के साथ मिलकर भतीजे की हत्या कर दी। आरोपी चाचा ने चाकू से भतीजे के शरीर पर कई वार किए। पुलिस के गिरफ्त में आने के बाद आरोपी ने यह खुलासा किया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने उसके निशानदेही पर वारदात में शामिल उसके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू, सुआ और खून से सने कपड़े बरामद कर लिया है।  

जिला पुलिस उपायुक्त एमएन तिवारी ने बताया कि गत 30 अगस्त को पुलिस को गंदा नाला के पास एक युवक की लाश पड़े होने की जानकारी मिली। उसकी चाकू और फाइल की नुकीली क्लिप गोदकर हत्या की गई थी। 
विज्ञापन


युवक की पहचान उसके भाई सुमित ने रणहौला निवासी चंदरभान के तौर पर की। चंदरभान जींस की फैक्टरी में काम करता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। जांच का जिम्मा स्पेशल स्टाफ को सौंपा गया।  

निरीक्षक सुखबीर मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चंदरभान की हत्या में उसका चाचा गांव सरोही, एटा निवासी चंद्रपाल (38) शामिल है। पुलिस ने चंदरपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। चंदरपाल ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। 
विज्ञापन

35 हजार रुपये को लेकर हुई हत्या

demo pic
पुलिस ने उसके निशानदेही पर वारदात में शामिल सहयोगी गांव उगली नवादा, शाहजहांपुर निवासी धर्मेंद्र (23) और गांव अंबरपुर फैजाबाद निवासी संजय (25) को गिरफ्तार कर लिया।  

चंदरपाल ने बताया कि वह चंदरभान के जरिए उसके भाई सुमित से 35 हजार रुपये उधार लिए थे। कुछ दिन बाद चंदरभान उससे रुपये की मांग करने लगा। काफी बार रुपये मांगने पर चंदरपाल परेशान हो गया और उसने चंदरभान की हत्या की साजिश रच डाली। 

उसने अपने धर्मेंद्र और संजय के साथ मिलकर उसकी चाकू व सुआ गोदकर हत्या कर दी। जांच में यह बात भी सामने आयी है कि गांव में उनके बीच प्रॉपर्टी का विवाद भी चल रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें