फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रजपाल तेवतिया हमले में यूपी पुलिस को मिली कामयाबी, दो और आरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 Aug 2016 03:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर हमले के मामले में यूपी पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों का नाम अभिषेक और गौरव है। 
विज्ञापन


इससे पहले सूत्रों के हवाले से ये बात सामने आई है कि मुख्य आरोपी मनीष ने गांव के ही एक युवक द्वारा किए गए कटाक्ष के चलते तेवतिया की हत्या की योजना बनाई थी।

एसटीएफ के सूत्रों की मानें तो मनीष ने इस योजना को बनाने के दौरान ही प्लाट भी बेचा था। एसटीएफ लगातार नोएडा कनेक्शन को लेकर भी जांच पड़ताल कर रही है।

दरअसल, ब्रजपाल तेवतिया और उनके गांव के सुरेश दीवान दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल थे। वर्ष 1999 में सुरेश दीवान की हत्या हो गई थी। इसमें उनके परिजनों की ओर से ब्रजपाल तेवतिया को भी नामजद कराया गया था।
विज्ञापन


मगर इस हत्याकांड में तेवतिया का नाम निकल गया था। सुरेश दीवान का परिवार तेवतिया को भी आरोपी मानता था। हालांकि, तेवतिया ने अपने आप को बेकसूर साबित कर दिया था, लेकिन सुरेश दीवान के परिजन रंजिश रखने लगे। पर इसे कभी दिखाया नहीं था।

एसटीएफ के सूत्र बताते हैं कि पिछले दिनों सुरेश दीवान के बेटे मनीष का गांव में एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसमें मनीष ने युवक को देख लेने की धमकी दी थी।

तब युवक ने मनीष को ताना दिया था कि वह अपने पिता की हत्या का बदला तो ले नहीं पाया, उसका क्या बिगाड़ लेगा। सूत्र बताते हैं कि मनीष के दिमाग में यह बात उसी दिन चुभ गई और उसने तेवतिया से बदला लेने की ठान ली।
 
Trending Videos
विज्ञापन

नोएडा कनेक्शन के तार जोड़ने में जुटी एसटीएफ

- फोटो : अमर उजाला
ब्रजपाल पर हुए हमले में एसटीएफ अब गौतमबुद्घनगर कनेक्शन के  तार जोड़ने में जुट गई है। एसटीएफ की मानें तो यह जानकारी जुटाई जा रही है कि गौतमबुद्घनगर के बदमाशों से मनीष कब-कब मिला है।

यदि वह जल्द ही मिला है तो एके-47 मिलने की बात को भी बल मिलेगा। हालांकि , मनीष के एक  गैंग से संबंध हैं यह बात सभी को पता है, लेकिन वे संबंध इस घटना को अंजाम देने में प्रयोग किए गए हैं या नहीं इसकी जानकारी जुटा रही है।

तेवतिया की हालत में सुधार
ब्रजपाल तेवतिया की हालत में लगातार सुधार आ रहा है। परिजनों की मानें तो वह काफी तेजी से रिकवर कर रहे हैं और जल्द ही डॉक्टर वेंटिलेटर को हटाने की योजना बना रहे हैं।

मनीष तेवतिया से रंजिश मानता था, यह बात गांव में सभी को पता है। मनीष को कुछ दिन पहले किसी युवक से विवाद हुआ था और उसमें ताना देने की बात सामने आई है। हालांकि यह तो उसके पकड़े जाने के बाद ही पता चल सकेगा कि  किससे उसका विवाद हुआ था।- राजकुमार मिश्रा, सीओ एसटीएफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें