फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैकेट में छिपाकर और कूड़ा ढोने वाले रिक्शे से करते थे शराब तस्करी, दो गिरफ्तार

Tue, 07 Jul 2020 05:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

-मुंडका थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों से पूछताछ कर जांच में जुटी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस की नजर से बचने के लिए शराब तस्कर नए नए तरीके का ईजाद कर अवैध शराब को ठिकाने तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। मुंडका थाना पुलिस ने ऐसे ही दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है जो अपनी जैकेट और कूड़ा ढोने वाले रिक्शा में छुपाकर शराब की तस्करी कर रहे थे। इनके कब्जे से पुलिस ने 20 कार्टून शराब बरामद किया है। 

विज्ञापन


बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त ए कोन ने बताया कि मुंडका थाने में तैनात एएसआई रमेश और सिपाही हरीश टिकरी बार्डर के पास पिकेट पर मौजूद थे। उनलोगों ने गर्मी के इस मौसम में एक युवक को जैकेट पहनकर आते देखा। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने युवक को रोका और उसकी तलाशी ली।

युवक के जैकेट से शराब के सौ पाउच मिले। जिसे उसने सेलो टेप से जैकेट में चिपकाकर रखा था। जांच में पता चला कि वह बहादुरगढ़ हरियाणा से शराब की तस्करी कर ला रहा था और उसे बाहरी दिल्ली इलाके में बेचना था। युवक की पहचान प्रेम नगर निवासी ईशू(20) के रूप में हुई। पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


वहीं एक अन्य मामले में मुंडका थाने में तैनात हवलदार सुनील और सिपाही संजय ने गश्त के दौरान कूड़ा ढोने वाले जगमोहन को पकड़ा। रिक्शा की तलाशी के दौरान उसमें 18 कार्टून शराब मिला। पूछताछ में पता चला कि वह कूड़ा ढोने वाले रिक्शे का इस्तेमाल शराब तस्करी के लिए करता था। जगमोहन सब्जी मंडी इलाके का रहने वाला है। पुलिस दोनों मामलों की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें