उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में टीपी नगर थाने की पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान एक युवक को दो किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
बता दें कि टीपी नगर थाने की पुलिस मंगलवार को चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने शादाब पुत्र हैदर अली निवासी कोट मोहल्ला थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से दो किलो गांजा बरामद किया है।