फरीदाबाद में आरक्षण केंद्र पर तत्काल टिकटों की हो रही कालाबाजारी को लेकर शनिवार को आरपीएफ क्राइम ब्रांच दिल्ली ईस्ट व आरपीएफ पोस्ट फरीदाबाद की संयुक्त टीम ने ओल्ड स्टेशन के रिजर्वेशन सेंटर पर छापा मारा।
इस छापामारी में कालाबाजारी के आरोप में दो लड़कियों को पकड़ लिया गया। बाद में उसे निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर एएस थर्रान के नेतृत्व में टीम ने सुबह 10 बजे आरक्षण काउंटर पर छापा मारा।
छापे के दौरान आरपीएफ टीम ने संतनगर निवासी तराना बेगम व संतोष नामक दो लड़कियों को पकड़ लिया। हालांकि लड़कियों के पास से कोई टिकट बरामद नहीं हुआ है।
आरपीएफ ने दोनों लड़कियों के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा-144 के तहत चालान कर निजी मुचलके पर छोड़ दिया। जबकि, तत्काल के असली दलालों तक टीम पहुंच ही नहीं पाई।
वहीं दूसरी ओर आरपीएफ फरीदाबाद के स्टाफ ने विभिन्न शटल गाड़ियों में अभियान चलाकर महिला बोगी में सफ र करने वाले दस पुरुष यात्रियों को पकड़ा और उनके खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा-162 के तहत चालान किया।