फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में 2 की मौत

Sun, 06 Jul 2014 04:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में बृहस्पतिवार रात चचेरे भाई की शादी से लौट रहे एक कारोबारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
विज्ञापन


कारोबारी के ऑल्टो कार को ट्रॉला ने टक्कर मार दी। पुलिस ने ट्रॉला को जब्त कर लिया है। साथ ही चालक की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार सुधीर कौशिक (34) सपरिवार ढिचाऊं गांव में रहते थे। न्यू रोशनपुरा में वह महालक्ष्मी रेस्टोरेंट चलाते थे।

बृहस्पतिवार को वह अपने चचेरे भाई मन्नू की शादी में बढू गांव गए थे। बारात में शामिल होने के बाद देर रात वह ऑल्टो कार से घर लौट रहे थे। ढिचाऊं रोड पर एक ट्रॉला ने उसकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन


घटना के बाद ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बुरी तरह घायल सुधीर को कार से बाहर निकाला और उसे उपचार के लिए राव तुलाराम अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बीआरटी पर हुई दुर्घटना, पत्नी की मौत, पति गंभीर
नई दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी थाना क्षेत्र में बीआरटी कॉरिडोर पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार खिड़की एक्सटेंशन, मालवीय नगर निवासी रविंद्र टल्ला (52) फौज से रिटायर है। वह शुक्रवार रात पत्नी रचना टल्ला (56) के साथ मारुति स्विफ्ट कार से कहीं जा रहा थे। बीआरटी पर इंडियन स्कूल के पास वह तेज रफ्तार कार पर संतुलन खो बैठे। कार फुटपाथ पर चढ़कर पेड़ से टकरा गई। टक्कर से दोनों पति- पत्नी घायल हो गए। दोनों को मूलचंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। मूलचंद अस्पताल में इलाज के दौरान पत्नी रचना की मौत हो गई। वहीं रविंद्र को काफी गंभीर चोटें लगी हैं। फिलहाल उनका इलाज एम्स के ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें