फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत दिशा में बिना हेलमेट चला रहे थे स्कूटी तो हुआ ये दर्दनाक हादसा

Fri, 19 Jan 2018 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सागरपुर इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर टेंपो और स्कूटी के बीच आमने-सामने की टक्कर में स्कूटी सवार दो किशोरों की मौके पर मौत हो गई जबकि तीसरा जख्मी हो गया। घायल का दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


लोगों ने टेंपो चालक को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर चालक को हिरासत में ले लिया है। जांच में पता चला है कि स्कूटी सवार किशोरों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।

मृतकों की पहचान दुर्गा पार्क गली नंबर-14 निवासी फिरोज (17) और मोनू (15) के रूप में हुई है। जबकि घायल किशोर का नाम रोहित है। पुलिस के अनुसार, मोनू, फिरोज और रोहित बृहस्पतिवार दोपहर दुर्गा पार्क के एक मैदान में खेल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

टेंपो की टक्कर से हुआ हादसा

road accident - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद तीनों एक स्कूटी पर सवार होकर घूमने के लिए निकले। स्कूटी को मोनू चला रहा था। वह विपरीत दिशा से स्कूटी चलाते हुए नसीरपुर नाले के पास स्थित बारात घर के पास पहुंचा तभी स्पीड ब्रेकर आने की वजह से स्कूटी अनियंत्रित हो गई।

इसी बीच पालम की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही फिरोज और मोनू टेंपो के टायर के नीचे आ गए। जबकि रोहित उछल कर दूर जा गिरा। पकड़े गए टेंपो चालक की पहचान अयोध्या प्रसाद के रूप में हुई है।

अस्पताल में घायल रोहित ने परिवार वालों को बताया कि खेलने के बाद तीनों फिरोज की स्कूटी से घुमने निकले थे। वह सबसे पीछे बैठा हुआ था। टक्कर लगते ही उसके आंखों के सामने अंधेरा छा गया।

रोहित के पिता के अनुसार रोहित और फिरोज 11वीं कक्षा में पढ़ते थे जबकि मोनू 9वीं कक्षा का छात्र था। फिरोज के परिवार वालों ने चार माह पहले ही स्कूटी खरीदी थी। घटना के बाद से दुर्गा पार्क में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें