फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेची गई ऑडी कार को फिर से चुराने वाला यूं धरा

Mon, 06 Nov 2017 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
दक्षिण पश्चिम जिला के स्पेशल स्टाफ ने एक ऐसे वाहन चोर को गिरफ्तार किया है जो चार साल पहले बेची गयी अपनी ऑडी कार को चुरा लिया। पुलिस ने उसके पास से ऑडी कार बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपी के पास से एक पिस्टल भी मिला है। पकड़े गये बदमाश की पहचान अमित कुमार(26) के रूप में हुई है। जिला पुलिस उपायुक्त शिबेश सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार को सूचना मिली कि वाहन चोरी और सट्टा का कारोबार करने वाला बदमाश अमित मटियाला मोड़ के पास आने वाला है।   पुलिस ने इस सूचना पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मूलत: हरियाणा के झज्जर का रहने वाला है। वह वर्ष 2008 में नजफगढ इलाके में आकर रहने लगा।
विज्ञापन


वर्ष 2011 में उसने कॉल सेंटर में काम करने लगा। दो साल बाद उसकी शादी हो गयी। आर्थिक तंगी की वजह से उसकी शादी ज्यादा दिनों तक चल नहीं पायी और उसका तलाक हो गया। तलाक होने के बाद वह अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने को लिए सट्टे का कारोबार करने लगा।   इससे मिले रुपये से उसने पुरानी ऑडी कार खरीदी। फिर इलाके में दबदबा बनाने के लिए उसने जमीन हथियाना शुरू कर दिया। इस मामले में उसे जेल जाना पड़ा। सट्टा कारोबार में नुकसान होने पर उसने अपनी ऑडी कार बेच दी।

वर्ष 2017 की जुलाई माह में जेल से निकलने के बाद अमित दुबारा सट्टा कारोबार से जुड़ गया और अपनी बेची हुई ऑडी कार को चुरा लिया। ऑडी की एक चाबी उसके पास थी, जिससे उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि उसपर जमीन हथियाने के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें