फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों ने दी रेलवे स्टेशन-मंदिर उड़ाने की धमकी

Sat, 24 May 2014 12:47 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी संगठन लश्कर-ए-लश्कर-ए-ताइबा के नाम से आए एक पत्र में गाजियाबाद समेत देशभर के 17 रेलवे स्टेशन और दूधेश्वरनाथ समेत 12 प्रमुख मंदिरों को उड़ाने की धमकी दी गई है। रेलवे स्टेशनों को 15 जून और मंदिरों को 20 जून को उड़ाने की बात लिखी है।
विज्ञापन


इसके अलावा मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम अखिलेश यादव और पूर्व सीएम मायावती को भी मारने की धमकी दी गई है। पत्र मिलने के खुलासे से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पत्र को अधिकारियों ने दिल्ली मुख्यालय बड़ौदा हाउस भेज दिया है, जिन्होंने इस मामले की जांच आईबी से कराने का फैसला किया है।

पत्र कथित रूप से लश्कर-ए-ताइबा के एरिया कमांडर करीम अंसारी द्वारा स्टेशन अधीक्षक एनएन त्यागी के नाम बृहस्पतिवार को भेजा गया। शुक्रवार को सिविल पुलिस समेत आरपीएफ और जीआरपी ने स्टेशन के चप्पे-चप्पे को खंगाला।
विज्ञापन


स्टेशन की सुरक्षा के लिए पीएसी की एक प्लाटून को तैनात किया गया है। दूसरी तरफ, दूधेश्वरनाथ मंदिर के आसपास चेकिंग की गई और मंदिर की सुरक्षा का जायजा लिया गया।

स्थानीय रेल अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में पत्र किसी शरारती तत्व द्वारा भेजा हुआ लगता है। टूटी फूटी हिंदी में लिखा है। लेकिन हल्के में नहीं लिया जा सकता है।

धमकी के बाद अफसरों की धड़कनें बढ़ीं
धमकी भरे पत्र के बाद रेलवे स्टेशन और दूधेश्वरनाथ मंदिर के आसपास हाई अलर्ट कर दिया गया है। एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस बल ने चेकिंग की और सुरक्षा का जायजा लिया। दूसरी तरफ, सिविल पुलिस समेत आरपीएफ और जीआरपी ने स्टेशन के चप्पे-चप्पे को खंगाला।

स्टेशन की सुरक्षा के लिए पीएसी की एक प्लाटून तैनात की गई है। पत्र में ये भी लिखा है कि मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शहीद कर दिया जाएगा। यूपी सीएम अखिलेश यादव और पूर्व सीएम मायावती के दिन पूरे हो चुके हैं। बता दें कि गाजियाबाद आतंकियों की शरणस्थली रहा है। यहां कई आतंकी घटनाएं हो चुकी हैं।

वर्ष 1996 में दिल्ली से मेरठ जा रही रोडवेज की बस में मोदीनगर में बम विस्फोट हुआ था। विस्फोट में हरकत उल अंसार का नाम आया था। आतंकी अब्दुल करीम टुंडा भी गाजियाबाद से सटे पिलखुवा का ही रहने वाला है।

दूधेश्वरनाथ मंदिर समिति ने की मेटल डिटेक्टर की मांग
आए दिन मिलने वाली आतंकी धमकियों के बाद मंदिर समिति ने मेटल डिटेक्टर की मांग की है। महंत नारायण गिरी ने बताया कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से इस बारे में कई बार बात की जा चुकी है, परन्तु अभी तक मेटल डिटेक्टर नहीं लग सके हैं।

टूटी-फूटी हिंदी में लिखा है पत्र
बृहस्पतिवार शाम को मिले आतंकी संगठन के नाम के पत्र में कई शाब्दिक गल्तियां हैं। पत्र को लिखने वाले शरारती तत्व ने ताइबा को ‘तोहफा’ लिखा है। हाफिज, अंसारी, जम्मू-कश्मीर आदि भी गलत लिखे हैं।

इनको उड़ाने की धमकी
गाजियाबाद, मोदीनगर, रेवाड़ी, दिल्ली, पानीपत, करनाल, अलीगढ़, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, खुर्जा, मथुरा, भरतपुर, झांसी, भोपाल, कटनी, पानीपत समेत कई स्टेशनों का जिक्र है।

इसके अलावा गाजियाबाद के प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर समेत मेरठ का जानकी मंदिर, औघडनाथ मंदिर, दिल्ली काली मंदिर, बिरला मंदिर, जैन मंदिर, शीशगंज गुरुद्वारा, बंगला साहिब गुरुद्वारा, मथुरा, कृष्णभूमि, अयोध्या राम मंदिर आदि के नाम लिखा है।
विज्ञापन


इन्हें भी धमकी
ऑल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के चेयरमैन मनिंदर सिंह बिट्टा, योग गुरु रामदेव, भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें