पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। वहीं परिजनों ने शव लेने के बाद कलंदर कालोनी मेन रोड पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
पुलिस के मुताबिक दीपक कुमार परिवार के साथ ई-59/129 कलंदर कालोनी, सीमापुरी में रहता था। इसके परिवार में मां राधा देवी, एक बड़ा भाई शिवा, भाभी राखी के अलावा दो शादीशुदा बहनें सोनम व मीनाक्षी है। दीपक व शिवा आनंद विहार बस अड्डे पर प्राइवेट बसों में सवारियां बिठाने का काम करते थे।
मंगलवार को दीपक की फरीदाबाद निवासी कोमल से शादी थी। मंगलवार शाम करीब 7.00 बजे दूल्हे घर से निकलकर बैठा ही था। सभी परिवार वाले खुशी में नाच रहे थे। बैंडबाजे के साथ एक नाचने के दौरान दूल्हे के पीछे चल रहा एक युवक हवाई फायरिंग कर रहा था।
एक गोली दीपक के सिर में पीछे से आ लगी। दीपक घोड़ी से गिर गया। दीपक के गोली लगते ही अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब 12.30 बजे रात को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। दीपक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।
परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। पुलिस ने बुधवार को जीटीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि गोली आदिल नामक एक युवक चला रहा था। पुलि उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
शाहदरा जिला पुलि उपायुक्त के अनुसार हत्या और अवैध हथियार का मामला दर्ज कर लिया गया है, आरोपी की पहचान भी कर ली गई है, उसकी तलाश में जतगह-जगह छापेमारी की जा रही है।