फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप संचालक को गोली मारकर लूटा

Tue, 23 Jun 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रावली कला-सुराना मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने मंगलवार दिनदहाड़े धावा बोला दिया। बदमाश पंप संचालक दुष्यंत त्यागी के पैर में गोली मारकर सेल्समैनों से करीब 30 हजार रुपये की नगदी लूटकर भाग गए।
विज्ञापन


घायल पंप संचालक को गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो लुटेरों ने हेल्मेट पहन रखे थे, जबकि एक बदमाश मुंह पर रुमाल बांधे हुए था।

वारदात की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।

वारदात मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई। रावली कला गांव निवासी दुष्यंत त्यागी का रावली-सुराना मार्ग पर पेट्रोल पंप है।

पेट्रोल पंप के सेल्समैन वेदप्रकाश निवासी खिंदौड़ा के मुताबिक वारदात के वक्त दुष्यंत त्यागी पंप परिसर में बने अपने केबिन में पेट्रोल के सैंपल भर रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच मुरादनगर की ओर से काले रंग की बाइक सवार तीन बदमाश पंप पर आए और उन्होंने सेल्समैन वेदप्रकाश को बाइक में तेल डालने का इशारा किया। इसी बीच बाइक पर पीछे बैठा बदमाश नीचे उतरकर फोन पर बात करने लगा।

बदमाशों ने बाइक में 500 रुपये का तेल डलवाया और रुपये मांगने पर फोन पर बात कर रहे बदमाश ने सेल्समैन वेदप्रकाश की कनपटी पर तमंचा लगा दिया।

विरोध करने पर बदमाश ने सेल्समैन के कंधे पर तमंचे की बट मारी और गोली मारने की धमकी देकर चुप खड़े रहने की धमकी दी। इसी बीच बाकी दो बदमाशों ने पास ही चारपाई पर बैठे सेल्समैन राहुल रावली एवं विकास ग्यासपुर को गन प्वाइंट पर ले लिया।

बदमाशों ने वेदप्रकाश से 12 हजार, विकास से 4 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद एक बदमाश केबिन में गया और गल्ले में पड़ी करीब 14 हजार की नगदी लूट ली।

विरोध करने पर बदमाश ने पंप संचालक दुष्यंत त्यागी के पैर में गोली मार दी। इसके बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए मुरादनगर की ओर भाग गए। गोली की आवाज सुनकर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई।

घायल पंप संचालक को आननफानन में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर सीओ राजेश पांडेय एवं एसओ मुरादनगर उम्मेद सिंह मौके पर पहुंचे और सेल्समैनों से घटना की जानकारी ली।

चेकिंग के बाद भी हो गई लूट
पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात गाजियाबाद पुलिस की नाकामी का परिणाम है। बता दें कि पुलिस को 18 जून को सूचना मिली थी कि काले रंग की स्पेंडर बाइक पर सवार तीन बदमाश क्षेत्र में लूटपाट की फिराक में धूम रहे हैं।
विज्ञापन


इस कारण हाईवे 58 पर स्थित विभिन्न चैक पोस्ट पर पुलिस ने 18 जून को करीब तीन घंटे काले रंग की बाइकों को रोककर जांच की थी।

जांच में सामने आया है कि मंगलवार को पेट्रोल पंप पर लूट करने वाले बदमाशों ने भी काले रंग की स्पेंडर बाइक प्रयोग की थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक 18 जून को गाजियाबाद में तैनात एक इंस्पेक्टर मेरठ निवासी बदमाशों की जानकारी एकत्र कर रहे थे।

इसी बीच उन्हें सूचना मिली थी कि काले रंग की बाइक पर सवार तीन बदमाश गाजियाबाद में लूट की योजना बना रहे है।

तब एसएसपी के निर्देश पर मोदीनगर और मुरादनगर थाना क्षेत्र में काले रंग की हीरो होंडा बाइकों की जांच की गई थी। मगर बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े थे।

घटना से एक घंटे पहले ही गया था कैश
बताया गया है कि घटना से एक घंटे पहले ही दुष्यंत ने छोटे भाई कुलदीप त्यागी के हाथ दिनभर का कैश घर भिजवाया था।

सेल्समैनों ने बताया कि डेढ़ साल पहले भी बाइक सवार बदमाशों ने इसी पंप पर लूटपाट की थी। तब भारी कैश लूटा गया था।

घटना के वक्त मौके पर था एक ग्राहक
जब बदमाश पंप पर पहुंचे तो उस वक्त एक ग्राहक भी वहां पर मौजूद था। बदमाशों ने ग्राहक के जाने के बाद घटना को अंजाम दिया। - वेदप्रकाश पंप सेल्समैन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें