फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने नकदी, मेंथा ऑयल व मोबाइल लूटा

Tue, 23 Jun 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर/खैराबाद (सीतापुर)। लहरपुर कोतवाली इलाके में जहां बदमाशों ने एक ग्रामीण से 12 हजार कीमत का 15 लीटर मेंथा ऑयल लूट लिया, वहीं खैराबाद इलाके में एक ठेकेदार को बंधक बना कर नकाबपोश बदमाशों ने साढ़े तीन हजार कैश व मोबाइल लूट लिया। दोनों घटनाओं से पुलिस को अवगत कराया गया है। लहरपुर कोतवाली इलाके के सइदीपुर मजरा ढिंगरापुर गांव निवासी कलामुद्दीन मंगलवार को अपने गांव में मेथा की पेराई कराने गया था। पेराई कर मेंथा ऑयल लेकर वापस जा रहा था, इसी बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे तमंचा दिखा कर रोक लिया। जिसके बाद 12 हजार रुपये कीमत का करीब 15 लीटर मेंथा ऑयल लूट लिया और हवाई फायर करते हुए भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। खैराबाद इलाके के पंडित पुरवा गांव निवासी ठेकेदार ईश्वरदीन उर्फ भालू ने बताया कि सोमवार की रात वह सीतापुर से वापस जा रहा था। जब वह परसेंडी मार्ग पर लालपुर व पंडित पुरवा के बीच पुलिया के पास पहुंचा, तभी पहले से घात लगाए बैठे नकाबपोश बदमाशों ने उस पर लाठियों से वार कर दिया, जिससे वह साइकिल से गिर गया। गिरने के बाद बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया और उसके पास से साढ़े तीन हजार रुपये व मोबाइल लूट कर भाग निकले। इसके बाद उधर से गुजरे राहगीरों ने उसे छुड़ाया। सुबह उसने थाना पहुंच कर सूचना दी। एसओ केके मिश्रा घटना की जानकारी से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें