फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदबुद्धि किशोरी से लोनी में गैंगरेप

Wed, 28 Oct 2015 12:34 AM IST
अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रॉनिका सिटी इंडस्ट्रियल एरिया के सेक्टर अपैरल पार्क की खाली पड़ी एक फैक्ट्री में दो मजदूरों ने चौकीदार की मंदबुद्धि नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप किया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


सेक्टर अपैरल पार्क कालोनी की एक फैक्ट्री में दंपति 14 वर्षीय मानसिक तौर पर कमजोर बेटी के साथ रहते हैं। सोमवार को  दंपति अपने काम पर गए थे। जबकि उनकी बेटी फैक्ट्री में अकेली थी।

पास की फैक्ट्री में काम करने वाले दो युवक पानी पीने के बहाने फैक्ट्री में पहुंचे। किशोरी को अकेला पाकर वह उसे फैक्ट्री में अंदर ले गए। दोनों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन


दोपहर को महिला के घर पहुंचने पर किशोरी ने मां को आपबीती बताई। देर शाम परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ ट्रॉनिका सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

ट्रॉनिका सिटी थाना एसओ शीलेश यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। देर रात दबिश देकर आरोपियों बबलू और सिकंदर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

किशोरी को अक्सर करते थे परेशान   
किशोरी की मां ने बताया कि दोनों मजदूर अक्सर पानी पीने के बहाने फैक्ट्री में जाकर उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करते थे। वह पूर्व में भी छेड़छाड़ का विरोध कर चुकी थी।
विज्ञापन


पुलिस से शिकायत न करने के कारण युवकों के हौसले बुलंद हो गए, जिसके चलते दोनों युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें