फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर और दामाद पर तलवारों से हमला, ससुर की अंगुली कटी

Wed, 28 Oct 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
डेहा कालोनी में मंगलवार पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष ने ससुर व दामाद पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में जहां ससुर के सिर पर तेजधार हथियारों से हमला कर लहूलुहान किया गया। वहीं मारपीट में ससुर की अंगुलियां पर गहरी चोटें आई हैं। उधर, मारपीट के बाद दोनों की लहूलुहान हालत को देखते हुए परिजनों की सहायता से कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर अस्पताल में दाखिल कर लिया। मारपीट में घायल डेहा मंडी निवासी संतिद्र पाल ने बताया कि मंगलवार को दामाद लाखन जोकि शाहाबाद में रहता है और पैसों के लेनदेन को लेकर घर आया हुआ था। तभी वह दामाद के साथ बाजार की ओर गया हुआ था कि अचानक पड़ोस के छह युवकों ने रंजिशन घर में पत्नी गुरमिलों कौर से बहस शुरू कर दी। जब वह वापिस घर पहुंचे तो हथियारबंद युवकों ने दामाद पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और बीच बचाव करते समय उस पर भी ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। डाक्टर का कहना है कि मारपीट में लाखन के सिर पर गहरे घाव आए है और साथ ही सतिंद्र की एक अंगुली कट गई व दूसरी पर गहरे घाव आए है। इलाका पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें