फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे मंजिले पर ले जाकर किया 6 साल की बच्ची का रेप

Tue, 28 Jan 2014 09:37 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना इलाके में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची कई घंटे अस्पताल में भर्ती थी। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन


सोमवार देर रात तक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस के अनुसार, मामला दर्जकर आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, घटना 26 जनवरी शाम करीब पांच बजे की है। आरोपी बच्ची को पॉश इलाके ईस्ट ऑफ कैलाश के डी-ब्लॉक में स्थित एक चार मंजिला इमारत की छत पर ले गया था।

दुष्कर्म के बाद बच्ची को उसके घर के पास छोड़ दिया। हालत खराब होने की वजह से बच्ची कई घंटे अस्पताल में एडमिट थी।

पुलिस ने आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों, नौकर और घरों में काम करने वाले लोगों को एकत्रित कर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया था, मगर आरोपी के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें