फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते हुए पैकफेड का प्रोजेक्ट इंजीनियर गिरफ्तार

Sat, 14 Mar 2015 02:12 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चार लाख की पेमेंट का चेक जारी करने की एवज में ठेकेदार से 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मेरठ की सतर्कता टीम ने पैकफेड के प्रोजेक्ट इंजीनियर एके शर्मा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


टीम ने इस मामले में शहर कोतवाली में प्रोजेक्ट इंजीनियर के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आरोपी रालोद विधायक का बहनोई  बताया जाता है। टीम में शामिल मेरठ के जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि मामला गौतमबुद्ध नगर के जारचा में बन रहे प्राइमरी हेल्थ सेंटर के निर्माण से जुड़ा है।

इस पीएचसी का निर्माण प्रदेश की कार्यदायी संस्था पैकफेड करा रही है। पीएचसी का काम कर रहे ठेकेदार राजेश कुमार ने डीएम मेरठ से शिकायत की थी कि उसकी चार लाख की पेमेंट पास करने की एवज में प्रोजेक्ट इंजीनियर एके शर्मा 25 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर डीएम मेरठ ने जिला कृषि अधिकार जसवीर सिंह, तहसीलदार सदर रमेश यादव और विजिलेंस इंस्पेक्टर सुरेश चौहान के नेतृत्व में टीम का गठन किया था।

शुक्रवार दोपहर को टीम गाजियाबाद में न्यू पंचवटी स्थित पैकफेड के आफिस पहुंची। जहां राजेश ने प्रोजेक्ट इंजीनियर एके शर्मा को 25 हजार रुपये दिए।

जसवीर सिंह ने बताया कि पैसे लेते हुए एके शर्मा को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उन्हें कोतवाली ले जाया गया।

पूछताछ और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद टीम ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें