नाइजीरियन मूल की युवती के शादी करने से इनकार करने पर एक युवक ने सोमवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि युवती के इनकार करने के बाद वह परेशान रहने लगा था।
पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दक्षिण जिले की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद ने बताया कि मूलरूप से कानपुर, उत्तर प्रदेश निवासी सोनू (21)अपने परिवार के साथ 228, राजपुर एक्सटेंशन महरौली में परिवार के साथ रहता था।
वह परिवार में सबसे छोटा था। 12वीं पास करने के बाद उसके पिता ने राजपुर एक्सटेंशन में ही मोबाइल रिचार्ज की दुकान खोल दी थी।
दिल्ली में फैशन डिजायनिंग की पढ़ाई कर रही है युवती
पुलिस
- फोटो : file photo
दुकान पर आने-जाने के दौरान तीन माह पहले उसकी मुलाकात दिल्ली में रहकर फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही नाइजीरियन मूल की एक युवती से हुई थी। वह युवती से शादी करना चाहता था। लेकिन युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया।
बताया जा रहा है कि उसने रविवार की रात युवती से करीब दो बजे तक बात की थी। जब वह शादी के लिए तैयार नहीं हुई तो उसने सोमवार सुबह रसोई में जाकर फांसी लगा ली।
सोनू के पिता श्यामलाल ने बताया कि उसका बेटा नाइजीरियन युवती से शादी करना चाहता था। युवती के इनकार करने पर वह टूट गया था। उसे समझाया था कि कानूनी प्रक्रिया के चलते वह युवती के साथ नहीं रह पाएगा और युवती भारत में नहीं रह पाएगी। इसके बावजूद वह मान नहीं रहा था।