फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.50 करोड़ की हेरोइन के साथ पकड़ा गया नाइजीरियन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने करीब 2.50 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ नाइजीरियन को दबोचा है। आरोपी की पहचान स्टेनले ब्राइट (26) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने इसके पास से तीन डिब्बे बरामद किए हैं जिसमें सैंडल, लेडीज पर्स, बच्चों के कपड़े और ऑटो पार्ट्स मौजूद थे। इन्हीं के बीच जगह बनाकर विदेशों से हेरोइन की तस्करी की जा रही थी।

अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक चांद के अनुसार, उनकी टीम को सूचना मिली थी कि ड्रग्स तस्करी करने वाला विदेशी नागरिक द्वारका मोड़, उत्तम नगर इलाके में आने वाला है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने स्टेनले को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी जगह छिपाया ड्रग्स कि पुलिस भी रह गई हैरान

पकड़े गए युवक के पास से तीन डिब्बे बरामद हुए। तीनों में लेडीज पर्स, सैंडल, बच्चों के कपड़े और ऑटो पार्ट्स मौजूद थे।

सरसरी तलाशी में सब कुछ ठीक लग रहा था, लेकिन गहन तलाशी के दौरान सैंडल की हील, बच्चों के कपड़ों के लिए गत्ते के डिब्बों व ऑटो पार्ट्स के बीच में जगह बनाकर छुपाई गई हेरोइन मिली।

तीनों डिब्बों से दो किलो पांच सौ दस ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह फरवरी 2013 में बिजनेस वीजा पर भारत आया था। अवधि समाप्त होने के बाद वह अवैध रूप से भारत में रुककर ड्रग्स का धंधा कर रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें