फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बेटी की कराई शादी, पिता समेत 5 धरे

Tue, 29 Mar 2016 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
भलस्वा डेयरी इलाके में एक शख्स ने रुपयों के लालच में 15 साल की नाबालिग बेटी की शादी 35 साल के एक युवक से करा दी। बेटी ने हिम्मत जुटाकर मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने बाल विवाह कराने के आरोप में लड़की के पिता, आरोपी युवक व एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। भलस्वा डेयरी पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि चार फरवरी को भलस्वा डेयरी पुलिस को बाल विवाह की सूचना मिली थी। पुलिस ने मामले की छानबीन की तो पता चला कि रामकिशोर (बदला हुआ नाम) नामक शख्स ने अपनी बेटी की शादी सुनील (35) (बदला हुआ नाम) से कराई थी।

बदले में रामकिशोर ने सुनील से 60 हजार रुपये व एक ई-रिक्शा लिया था। पुलिस ने फौरन सुनील को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में शामिल दो बिचौलिये और सुनील का पिता व रामकिशोर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शनिवार को एक सूचना के बाद चारों आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें