फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग के विवाद में नौकर को चाकू मार की हत्या, तीस साल से घर में कर रहा था माली का काम  

Sun, 08 Oct 2017 10:10 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
कार पार्किंग के विवाद में गुस्साए सेक्टर-7 डी निवासी अक्षय उर्फ बोनी ने अपने तीस साल पुराने नौकर आशाराम (49) को चाकू मार दिया। शनिवार सुबह हुई चाकूबाजी मेें घायल हुए आशाराम को परिजनों ने तुरंत ही सेक्टर 10 स्थित हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर रही है।
विज्ञापन


सेक्टर सात डी निवासी अधिवक्ता एससी महाना के यहां मूल रूप से एटा (यूपी) निवासी आशाराम पिछले तीस साल से घरेलू सहायक के रूप में काम कर रहा था। उनके घर में आशाराम भी अपने परिवार के साथ रहा है। अधिवक्ता ने आशाराम के बेटे विष्णु को रोजी रोटी चलाने के लिए टैक्सी कोटे से एक कार खरीदकर दी है। इसी कार की पार्किंग को लेकर अधिवक्ता के नाती अक्षय उर्फ बोनी और आशाराम के बेटे के बीच अक्सर विवाद होता था।

इस कार के खड़े होने से अक्षय की कार पार्क होने मेें मुश्किल आती थी। विष्णु के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 9 बजे अक्षय आया और पापा से गाड़ी हटाने को कहते हुए बदतमीजी करने लगा। आशाराम की पत्नी कुछ बोलीं तो अक्षय उनसे बदसलूकी करने लगा। इस पर आशाराम बीच बचाव कराने लगे। अक्षय ने चाकू उठा कर उनकी पीठ में घोंप दिया।
विज्ञापन


लहूलुहान आशाराम को बचाने के लिए आगे आए विष्णु का भाई भी चाकू लगने से घायल हो गया। अक्षय अपने चाचा के घर भाग गया। परिजनों ने आशाराम को अस्पताल पहुंचाया। एसएचओ सेक्टर-7 इंस्पेक्टर कुलदीप दहिया ने बताया कि आरोपी अक्षय को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें