फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शादी नहीं की तो तेजाब से नहला दूंगा'

Sun, 08 Oct 2017 10:09 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
एसिड अटैक
विज्ञापन
एनआईटी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से इकतरफा प्रेम करने वाले सिरफिरे ने शादी नहीं करने पर उसे तेजाब से नहलाने की धमकी दे डाली। सिरफिरे ने युवती को परेशान करने के लिए उसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता कॉलेज में पढ़ती है। बृहस्पतिवार को पीड़िता घर पर थी। इस दौरान निसन हट दो निवासी जीतू नंदा जबरन घर में घुस आया। जीतू ने मां को धमकी दी कि यदि बेटी की शादी उससे नहीं करवाई तो वह उनकी बेटी को तेजाब से नहला देगा। पीड़िता ने शोर मचाया तो धमकी देते हुए भाग गया।

शाम को भाई लौट कर आया तो पीड़िता ने उससे बताया कि जीतू उसे काफी समय से पीछा कर परेशान कर रहा है। रास्ते में रोक कर शादी करने का दबाव बनाता है। पीड़िता के मुतबिक मना करने के बावजूद आरोपी उसकी फोटो दोस्तों को वाट्सएप पर पोस्ट कर रहा है। एसएचओ इंस्पेक्टर मित्रपाल ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें