फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफा प्यार में आशिक ने युवती पर किया फायर, लॉकेट में फंसी गोली और बच गई जान

Wed, 21 Sep 2016 01:18 PM IST
जितेंद्र राठी/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफा प्यार में दिल्ली के बुराडी में युवती की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने जैसी ही घटना साइबर सिटी में घटित हुई है। लेकिन इस घटना में युवती के गले में पडे लॉकेट ने उसे बचा लिया।
विज्ञापन


आरोपी युवक ने युवती के सीने पर गोली चलाई, लेकिन लॉकेट से टकराने के कारण गोली का रुख मुड गया और उसकी जान बच गई। आसपास के लोगों ने आरोपी युवक को मौके पर ही दबोच लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है। थाना सेक्टर 56 पुलिस के अनुसार, कोलकाता की रहने वाली युवती यहां उद्योग विहार में एक निजी कंपनी में कार्यरत है। वह यहां सेक्टर 56 में किराये के मकान में रहती है।
विज्ञापन


युवती ने कुछ महीने पहले ही सहारा मॉल स्थित एक इलेक्ट्रानिक शोरूम से एयर कंडीशनर खरीदा था। इसी दौरान शोरूम में कार्यरत कर्मचारी इच्छापुरी हाल सूरत नगर निवासी अशोक से उसकी जान पहचान हो गई थी।

युवती की छाती पर चलाई गोली

इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और वह एक दूसरे से मिलने-जुलने लगे। लेकिन अशोक इसे प्यार समझने लगा और उससे एक तरफा प्यार कर बैठा।

जांच अधिकारी एसआई बाबूलाल के अनुसार, छह माह पहले ही युवती की किसी अन्य युवक से शादी तय हो गई, जिस पर युवती ने अशोक से मिलना-जुलना बंद कर दिया। इससे अशोक परेशान रहने लगा और उसने युवती से बदला लेने की मन में ठान ली।

सोमवार की शाम 8 बजे युवती कंपनी से बस में सवार होकर घर के लिए आ रही थी। जब वह सेक्टर 56 में बस से उतरी तो पहले से घात लगाए बैठे अशोक ने कट्टे से युवती की छाती पर गोली चला दी, लेकिन गोली युवती के गले में पडे लॉकेट से जा टकराई, जिससे गोली का रुख मुड गया। जिससे युवती की जान बच गई।

गोली चलते ही आसपास अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए युवक को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

प्यार ठुकराने के बाद बनाई थी हत्या की साजिश

इस मामले में पुलिस ने चंदन शाह की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास और आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह युवती से प्यार करता था, लेकिन युवती ने उसके प्यार को ठुकरा दिया था, जिससे उसने उसे मारने की साजिश रची। इसके लिए वह नोएडा से कट्टा लेकर आया था।

पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपी को नोएडा भी लेकर गई, लेकिन बताया गया पता ठिकाना गलत निकला। इसके बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें