फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 साल की कैंसर पीड़िता से रेप, पुलिस को किसी अपने पर शक

Wed, 21 Sep 2016 01:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केरल के कोल्लम से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक शख्स ने जुर्म करने की सार हदे तोड़ दी हैं। एनडीटीवी की खबर के अनुसार कोल्लम में 90 साल की कैंसरग्रस्त महिला से रेप किया गया है। यह घटना पांच दिन पुरानी है लेकिन इसकी जानकारी इलाके में बुधवार को फैली।
विज्ञापन


खबर फैलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। रेप पीड़िता के मुताबिक इस घिनौनी वारदात को अंजाम उसके घर के बारे में जानने वाले ने ही किया है। महिला ने बताया रेपिस्ट को घर के सारे रास्ते मालूम थे और वह पीछे के दरवाजे से घर में घुसा था।
Trending Videos
विज्ञापन

कैंसरग्रस्त महिला ने मांगी रहम की भीख

अपने साथ हुई वारदात के बाद सदमे में डूबी पीड़िता ने पूरी घटना के बारे में बताया। उसने रेपिस्ट से रहम की भीख मांगी, लेकिन वह नहीं माना और उसका रेप कर डाला। महिला ने मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। पुलिस अधिकारी अजीठा बेगम ने मीडिया को बताया कि पीड़िता का बयान ले लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साथ ही महिला के रिश्तेदारों और उन लोगों से पूछताछ की जा रही है जो उससे वारदात के बाद मिले है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें