फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालवालों के दबाव में बहू ने की आत्महत्या

Sun, 08 Jun 2014 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में दो दिन पहले ज्योति पार्क में एक महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य दो की तलाश जारी है। परिजनों का आरोप है कि ससुरालवालों के दबाव में आकर उनकी बेटी ने आत्महत्या की थी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ज्योति पार्क में अपने पति के साथ रहने वाली महिला पूजा (29) ने चार जून को अचानक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

घटना के बाद उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी पिछले काफी समय से मानसिक रुप से परेशान चल रही थी।

पति विरेंद्र प्रताप, शंभू प्रसाद और भागीरथी देवी उसकी बेटी को परेशान कर रहे थे। इस वजह से उसने आत्महत्या कर ली।

पुलिस में दी शिकायत के बाद सिटी थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें