औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था।
- फोटो : Demo Pic
सिधरावट गांव के स्कूल के हेडटीचर बिशराम के साथ बृहस्पतिवार को एक छात्रा के परिजनों द्वारा की गई मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने व जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने के मामले में पुलिस ने चार महिलाओं सहित 6 लोगों को नामजद किया है।
वहीं तीन-चार अन्य के खिलाफ भी मामला दर्जकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अमित गौतम की अदालत में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
बता दें कि राजकीय माध्यमिक विद्यालय सिधरावट के हेड टीचर की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही अख्तर, अली मोहम्मद, फजरी, सकीला, शाहीना, साहनी व चार-पांच अन्य लोगों के खिलाफ उसके साथ मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने इस मामले के दो आरोपियों अख्तर व अली मोहम्मद को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। पुलिस ने दावा किया कि इस मामले के अन्य आरोपियों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।