फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दिन तक गुजरात में रखकर किया महिला के साथ गैंगरेप 

Wed, 16 Nov 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
पुन्हाना थाना के गांव अकबरपुर में एक महिला को किडनैप कर गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे किडनैप कर करीब 20 दिन तक गुजरात में रखा, जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया। शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
  गांव अकबरपुर निवासी पीड़िता ने आरोप लगाया कि 2 अक्तूबर को दिन में करीब चार बजे वह अपने खेत में चारा लेने गई थी। तभी उप्र निवासी मुनफेद तथा राजस्थान निवासी अब्बास एक गाड़ी लेकर आए और उसे किडनैप करके ले गए। आरोपी उसे गुजरात में कहीं ले गए और 20 दिन तक बंदी बनाकर रखा। इस दौरान दोनों आरोपियों ने रेप किया। 
  पीड़िता का आरोप है कि आरोपियोें ने उसके गले से दो तोले सोने की हंसली तथा एक तोले सोने के कुंडल भी छिन लिए। 20 दिन बाद आरोपी उसे वापस अकबरपुर लेकर आए, जहां से वह उनके चंगुल से भाग निकली। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण व गैंगरेप का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वही, दूसरी घटना में फिरोजपुर झिरका थाना के गांव ग्यास नियाबास मेें एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। वहीं मामले में आरोपी भी नाबालिग हैं। लड़की के पिता की शिकायत पर फिरोजपुर झिरका की अदालत ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। 
  मूलरूप से गुलपाडा राजस्थान निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी 15 वर्षीय लड़की अपनी बहन के घर फिरोजपुर झिरका के गांव ग्यास नियाबास आई हुई थी। घटना के दिन करीब 11 बजे वह अपनी बहन के साथ खेतों में जा रही थी। इसी दौरान दो नाबालिग लड़के उसे जबरदस्ती खींचकर ज्वार के खेतों में ले गए और गैंगरेप किया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। जिस पर पीड़ित पक्ष ने अदालत की शरण ली। 
  शिकायत के आधार पर फिरोजपुर झिरका अदालत के न्यायिक अधिकारी प्रथम श्रेणी ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए। फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी रोहताश सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंग रेप का मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें