फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमशों के हौसले बुलंद, गोली मारने की धमकी देकर की लूट

Wed, 16 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
मोहना नाके के पास हथियारधारी बदमाशों ने रविवार शाम एक कारोबारी को लूट लिया। ग्रेटर फरीदाबाद इलाके में पिछले चार दिन में हथियारधारी बदमाशों की यह तीसरी वारदात है। पुलिस न तो वारदातों पर अंकुश लगा सकी है और न ही बदमाशों को पकड़ सकी है। कृष्णा कॉलोनी निवासी दिनेश कारोबारी हैं। 13 नवंबर की शाम वह दुकानदारों से वसूली करने मोहना गए थे।
विज्ञापन


दुकानदारों से 24 हजार रुपये लेकर वापस लौट रहे थे। मोहना नाके के पास मोटर साइकिल सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। एक ने उन पर पिस्तौल तान दी और दूसरे ने कपड़ों की तलाशी ले नगदी और मोबाइल फोन निकाल लिया। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। उधर से गुजर रहे एक राहगीर के फोन से उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना समझने के बाद शहर में नाकेबंदी की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। मालूम हो कि ग्रेटर फरीदाबाद इलाके में पिछले चार दिन से हथियारबंद बाइकर्स सक्रिय हैं। चार दिन पहले नचौली के आसपास तिगांव निवासी एक सराफ से 4 लाख रुपये के जेवरात लूट लिए थे। सोमवार सुबह सेक्टर-17 के निकट आगरा नहर की पटरी पर कार सवार व्यक्ति से बदमाशों ने 3300 रुपये और सोने की अंगूठियां छीन ली थी। इनमें से एक भी वारदात पुलिस सुलझा नहीं पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें