फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्मार-एमजीएफ लैंड कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Fri, 29 Apr 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश निवासी एक व्यक्ति ने एम्मार-एमजीएफ लैंड कंपनी के खिलाफ के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि उसने दो करोड़ 10 लाख में सेक्टर-28 में एक विला बुक कराया था जोकि उसे अब तक नहीं मिला।
विज्ञापन


पीड़ित यशपाल सचदेव(78) ने पुलिस को बताया कि उसने 27 अप्रैल 2011 को एमार एजीएफ लैंड कंपनी से 2 करोड़ 10 लाख रुपये में विला बुक कराया था। उसे महरौली रोड स्थित सेक्टर-28 सिकंदर पुर चौक के नजदीक बन रहे एमार एमजीएफ बिजनेस पार्क में 800 स्क्वायर फिट जगह में यह विला बनाकर देने की बात तय हुई थी।

बुकिंग के समय उसने 15 लाख रुपये दिए थे। करीब दो से ढाई साल में यह विला उसे दिया जाना था। बुकिंग के बाद भी उससे कई बार राशि ली गई। इस तरह से उससे करीब 80 लाख रुपये लिए गए।
विज्ञापन


समयावधि बीतने के बाद जब उक्त लोगों से संपर्क किया गया तो बहाना बनाया गया कि सरकार की ओर से अभी अनुमति नहीं मिली है। इसके बाद कहा गया कि इस प्रोजेक्ट के दो बिजनेस पार्टनर हैं, जिनमें से एक दुबई रहता है।

उनमें आपस में अनबन हो गई है। किसके पास कौन सा प्रोजेक्ट रहेगा यह अभी तय नहीं हो पा रहा है। जमा की रकम भी नहीं लौटाई जा रही है।  मामले के जांच अधिकारी एएसआई सुलेंद्र ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आर्थिक सैल ने जांच की है, उसके बाद केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें