फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू का छात्र साथियों संग गन प्वाइंट पर कर रहा था लूटपाट

Fri, 29 Apr 2016 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दो बदमाशों को दबोचा, पकड़ा गया एक आरोपी डीयू का छात्र
  • पिछले कुछ दिनों में बंदूक के बल पर 16 लूटपाट की वारदातों को दिया अंजाम, सभी वारदातें दिल्ली की
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बदमाशों के एक ऐसे गैंग को दबोचा है जो गन प्वाइंट पर लूटपाट करते थे। आरोपियों की पहचान किराड़ी, दिल्ली निवासी रोहित कुमार उर्फ राजू (20) और आशुतोष उर्फ निशू (20) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लूटी गई स्कूटी, मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस की मानें तो आशुतोष डीयू से ग्रेजुएशन कर रहा है। पुलिस गैंग के बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि किराड़ी, सुलेमान मोड के पास गन प्वाइंट पर लूटपाट करने वाला गैंग आने वाला है। सूचना के बाद पुलिस ने स्कूटी पर आए बदमाश रोहित को दबोच लिया।
विज्ञापन


छानबीन के दौरान पता चला कि आरोपी ने स्कूटी अपने साथियों के साथ मिलकर निहाल विहार से लूटी थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने रोहित के साथी आशुतोष को भी किराड़ी से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से भी लूटा गया कुछ सामान बरामद हुए।

दोनों ने बताया कि वह बचपन के दोस्त हैं। रोहित व आशुतोष अपने बाकी साथी विशाल, पवन उर्फ पप्पू व अन्यों के साथ मिलकर गन प्वाइंट पर लूटपाट करते थे। इन लोगों ने वेलकम, शाहदरा, विवेक विहार, पंजाबी बाग, मियांवाली, केशवपुरम, फर्श बाजार, आनंद विहार, नांगलोई और निहाल विहार इलाके में लूटपाट की 16 वारदातों को अंजाम दिया। छह वारदातों को पुलिस ने सुलझा भी लिया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें