फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी के बाद युवक पर किया चाकू से ताबड़तोड़ वार

Wed, 12 Oct 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चाकू से हमला
विज्ञापन
अमन विहार इलाके में जागरण के दौरान हुई कहासुनी में चार बदमाशों ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन


युवक की पहचान रोशन (21) के रूप में हुई है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, मुबारकपुर इलाके में परिवार के साथ रहने वाला रोशन दुकान में काम करता है।

सोमवार रात को वह विद्यापति नगर गली नंबर दो में आयोजित जागरण में शामिल होने गया था। वहां मौजूद मनोज नाम के युवक से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि मनोज व उसके तीन दोस्त रोशन को खींचकर एक गली में ले गए और उसकी जमकर पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


फिर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रोशन को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। रोशन के पेट में चाकू के तीन जख्म मिले। रोशन के बयान पर पुलिस ने मनोज और उसके दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें