फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब तेज रफ्तार से चली बेकाबू कार, पसरा खून

Fri, 16 Dec 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केशवपुरम इलाके में बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार मेट्रो स्टेशन के फुटपाथ से टकराने के बाद दो बार पलट गई। हादसे में कार चालक समेत तीन युवक जख्मी हो गए। तीनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कार चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


घायलों की पहचान रोहिणी सेक्टर 24 निवासी पुनीत अरोड़ा (25), अंजुम(24) और दीपक(22) के रूप में हुई। अंजुम और दीपक को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि घटना के समय कार को पुनीत चला रहा था। उसने सीट बेल्ट नहीं बांध रखा था। चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि कार के आगे एक बाइक सवार चल रहा था।

चालक ने बाइक सवार को बचाने के क्रम में अपना नियंत्रण खो दिया और कार फुटपाथ से टकराने के बाद सड़क पर दो बार पलटी खाई। पुनीत के सिर में गंभीर चोट है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस के मुताबिक पुनीत एक कार शो रूम में काम करता है और बुधवार एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें